बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली। इन्क्लेव बसंत बिहार इज्ज्तनगर निवासी एक निजी स्कूल के 14 वर्षीय आठवीं के छात्र की गुमशुदगी ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। बच्चे को सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए देखा। इज्जतनगर पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि बच्चा खुद ही वापस आ गया है। पूछताछ में पता चला, बच्चे के परीक्षा में नंबर कम आने का डर था। पैरेंटस मीटिंग थी। डर के कारण बच्चा घर छोड़कर पीलीभीत रिश्तेदार में चला गया। पुलिस ने बताया, परीक्षा में नंबर कम आने के घर से चला गया था। खुद ही सकुशल वापस आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...