Bareily News: गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का स्वरूप बनाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या में गोवर्धन महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में भक्तों को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में अनुज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पवन जायसवाल, समित अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, नरेन्द्र मित्तल और राहुल जौहरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तेरो संकट सब मिट जाए तू पूजा कर गोवर्धन की... यह भी पढ़ें- Pili...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.