बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: नवाबगंज। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसकी पीट दिया। युवक की ओर से दबंगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र ज्योरा मकरंदपुर गांव के सौरफ अली सात सितंबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के ही जनसुविधा केंद्र से रुपये निकालने जा रहा थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही फारूक और मैसर उसे रोककर गाली गलौज करने लगे। इसका उसने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगे। उनसे खुद को बचाकर वह अपने घर में घुसा तो दबंग भी उसके पीछे घर में घुस आए और उसे डंडे से मारकर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी नाजरीन बचाने पहुंची तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट सौरफ अली की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...