Bareily News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, 14 पर मुकदमा
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। लखनपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट कर पीटकर पत्नी और बेटी को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लखनपुर निवासी श्यामपाल ने बताया कि सात नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के लाल बहादुर, प्रवेश, आशाराम, मुन्ना, राजाराम, गौरव, सुभाष, सुधीर, रमेशचंद्र, ओमकार, विकास, मोनू, सोनू और एक अन्य सुधीर समेत 14 लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कांते से हमला कर दिया।श्यामपाल को पिटता देख उनकी बेटी नीरज कुमारी और पत्नी गिरजा देवी बचाने पहुंचीं तो आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.