बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: नवाबगंज। खेत में घास चर रही एक गाय को दूसरे धर्म के एक दबंग ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर मार डाला। आरोप है कि मौत के बाद गाय के शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया। सोमवार को गाय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खुदवाया और शव को बाहर निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईंधजागीर गांव के प्रकाश नगर मोहल्ले के वागेश मिश्रा का आरोप है। कि उनकी गाय गांव के पास ही एक खेत में घास चर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे धर्म के एक दबंग ने गाय को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गाय के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। सोमवार को वागेश मिश्रा ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खुदवाया और गाय का शव बाहर निकलवाया। जानकारी मि...