Bareily News: गाड़ियों में नहीं मिला जीपीएस, इन्विराड को नोटिस
बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: परसाखेड़ा स्थित इन्विराड बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की गाड़ियों में जीपीएस नहीं मिला। गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आईं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने प्लांट प्रबंधन को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्लांट संचालित मिला और यहां बायोमेडिकल कचरे के परिवहन के लिए आठ वाहन काम करते पाए गए। टीम ने वाहनों की जांच की तो दो गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा नहीं मिला। बायोमेडिकल कचरे के परिवहन की निगरानी के लिहाज से इसे गंभीर कमी माना गया। टीम ने वाहनों से संबंधित अभिलेख और संचालन की जानकारी भी ली।
कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.