बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: आंवला, संवाददाता। मुकदमे में नामजद चारों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही मृतक का गांव में कई अन्य लोगों से भी विवाद होने की बात जानकारी में आई है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। गांव कंधरपुर में श्याम सिंह की हत्या के मामले में कैरोसिन बेचते हुए पकड़वाने की रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई मुन्ना लाल का आरोप है कि उसके पिता ने छह- सात साल पहले गांव के मोहर सिंह को कैरोसिन बेचते हुए पकड़वाया था। तभी से वह और उसका परिवार रंजिश मानता था। इसी को लेकर उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस की जानकारी में यह भी आया है कि करीब दो महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मृतक मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करता था और तीन भाई था। उसके परिवार में एक बेटा औ...