बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: शेरगढ़। क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, गन्ना डायरेक्टर अनिल गंगवार सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य गौरव प्रिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव देवल, लाजपत राय इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश चंद्र गंगवार तथा दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक शिव प्रकाश पांडे एवं नंदराम राजपूत तथा मां नर्सिंग होम में डॉ. नूरजहां व डाक्टर कामरान...