Bareily News: गांधी उद्यान में अधेड़ ने जहर खाकर जान दी
बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: गांधी उद्यान के योगा शेड में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ, जिसके पास ही सल्फास की शीशी मिली। इसी आधार पर पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे गांधी उद्यान में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। वहां टहलने वाले किसी व्यक्ति की सूचना पर पीआरवी 159 मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि अधेड़ का शव योगा शेड में मुंह के बल पड़ा है। पास ही गेहूं में डालने वाली सल्फास की शीशी और पानी की बोतल भी मिली। इसी आधार पर जहर खाकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस उसके फोटो वायरल करके शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मृतक ने सफेद सैंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.