बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: ​आंवला। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह गांव के खेत में खून से लथपथ शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। कंधरपुर निवासी श्याम सिंह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घर से अपने बाग की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Bareily News: आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रहीं हैं पुलिस टीमें शनिवार सुबह श्याम सिंह का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 6-7 साल पहले उनके पिता न...