Bareily News: गलत उपचार से युवक की मौत, झोलाछाप पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: भोजीपुरा। भोजीपुरा में बवासीर के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की पत्नी ने झोलाछाप पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोजीपुरा के गांव जनक जागीर निवासी नन्हे लाल को बवासीर की बीमारी थी। आठ अक्टूबर को वह धौंराटांडा निवासी झोलाछाप अवधेश शर्मा के पास उपचार कराने गया था। आरोप है कि झोलाछाप ने उसी दिन बवासीर का ऑपरेशन कर दिया और कुछ समय बाद उसे घर भेज दिया। दो दिन बाद, 10 अक्टूबर को नन्हे लाल की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसकी पत्नी रामा देवी उसे लेकर दोबारा झोलाछाप के पास पहुंची। आरोप है कि उसने ऑपरेशन वाली जगह पर संक्रमण होने की बात कही, लेकिन आगे उपचार करने से मना कर दिया। इसके बाद रामा देवी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.