बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: ​आवंला। नगर के पुरैना स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। टांडा गौटिया निवासी इन्द्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त को उन्होंने अपने बीमार पुत्र इन्द्रपाल का अल्ट्रासाउंड पुरैना स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कराया था। डॉक्टर ने रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य (नॉर्मल) बताया, लेकिन मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। बाद में उसे बरेली में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां कराई गई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पहली रिपोर्ट से अलग निकली है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...