बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने गर्ल्स कॉलेज के बाहर हंगामा कर गेट खुलवाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। गुरुवार सुबह मॉडल टाउन स्थित गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने जमकर हंगामा किया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कॉलेज का गेट खुलवाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम डीडीपुरम निवासी पुष्कर और पुष्पेंद्र बताए। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। मेडिकल के बाद पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि एक भाई की बेटी का गुरुवार को बर्थ डे था। छोटे भाई ने उससे पार्टी मांगी थी। इसके बाद दोनों ने सुबह से ही सड़क पर शराब पीनी शुरू कर दी। नशा...