बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रणवीर प्रसाद रविवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने बरेली प्रथम जोन, द्वितीय जोन की विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मियों में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। सभी आवश्यक चीजों को तैयार हो रहे एडिशनल बिजनेस प्लान में शामिल कर प्रस्ताव भेजे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि और निर्बाध बिजली आपूर्ति विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग, फॉल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतों का तत्काल समाधान करने को कहा। समीक्षा बैठक में चेयरमैन ने कहा कि बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए...