बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के विशेश्वर में गर्भवती गाय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गाय के शव को दफन करा दिया। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों पर  गाय की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर भुता के विशेश्वर पुर गांव मे करीब 2 बजे गाय को भाला मारकर घायल किया गया था, इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि तीन लोग गाय के शव को ट्रैक्टर से दूर सुनसान जंगल में ले जाकर फेंक गए। घटना की जानकारी मिलते ही भुता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया。

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूरी जानक...