बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: गर्भवती के शरीर में खून की मात्रा, डायबिटिज-हाइपरटेंशन के साथ ही कम लंबाई भी जोखिम की वजह बन सकती है। पांच फीट यानी 150 सेंटीमीटर से कम लंबाई वाली गर्भवती महिलाओं में प्रीटर्म डिलीवरी (समयपूर्व प्रसव) का खतरा अधिक होता है। ऐसी गर्भवतियों में प्रसव के दौरान जटिलताओं की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इनकी पहचान कर निगरानी कर रहा है। प्रदेश में ऐसी 2136 गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गई हैं। इनमें सबसे अधिक 201 महिलाएं सीतापुर की हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रदेश में 2136 गर्भवती महिलाओं की लंबाई 150 सेंटीमीटर से कम है। प्रदेश में सबसे अधिक सीतापुर में 201 गर्भवती महिलाओं की लंबाई 5 फीट से कम मिली। हरदोई में 163, बांदा में 120, अयोध्या में 111 और जौनपुर में 103 गर्भवती महिलाएं चिह्नित ...