Bareily News: गमला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने के उद्देश्य से गमला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने आकर्षक एवं सृजनात्मक गमले तैयार किए। विद्यार्थियों ने कचरे से कंचन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन बरेली संभाग के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर एवं बबीता राय ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.