बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: कैंट थानाक्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी किसान लालाराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। कैंट थानाक्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी किसान लालाराम (50) खेती किसानी करते थे। शुक्रवार की शाम लालाराम खेत काम करने गये थे। इसके बाद लौटकर नहीं आये। गांव के लोगों ने यूक्लेप्टिस के पेड़ पर उनका शव लटका देखा। गले में गमछे का फंदा लगा था। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता खेत में पटेला लगाने की बात कहकर घर से गये थे। सब कुछ सामान्य था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बाग में फंदे से लटका मिला किसान का शव पिता का किसी से कोई विवाद या रुपये का लेनदेन भी नहीं था। उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा। परिवार में पत्नी चंद्रकाली, तीन ...