बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। गन्ने का पिछले दो सीजन का 159.5 करोड़ रुपए के बकाए के भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) से जुड़े किसानों का अनिश्चितलकीन धरना द दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा है जब तक किसानों की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है। भाकियू भानू गुट ने केसर मिल के डिस्टलरी गेट पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रात में बारिश होने के बावजूद किसान धरने में डटे रहे। दूसरे दिन मंगलवार को धरना स्थल पर हुई सभा में संबोधित करते हुए भाकियू भानु के तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने कहा कि किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है जिससे किसानों का यह हाल हो गया है। गन्ना लेकर चीनी बेच ली और किसानों को भुगतान नहीं दिया। तराई इलाके के युवा प्रदेश अध्...