Bareily News: गन्ना बुआई से पहले भूमि शोधन जरूर करें
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: मीरगंज,फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की मीरगंज शुगर मिल ने गहवरा व मढ़ौली मे किसान गोष्ठी का आयोजन गन्ना वैज्ञानिक डॉ. वीसी जादौन की अध्यक्षता में किया। गन्ना वैज्ञानिक ने गन्ना की पैदावार बढ़ने को ट्रिकेडरमा का प्रयोग करने, बीज शोधन करने पर जोर देते हुए कहा बुआई से पूर्व गहरी जुताई करें। गन्ना की लाइन की दूरी चार फिट से अधिक रखें। बीज में दो आंख का गन्ना का टुक्ड़ा प्रयोग करें। बीज डाल कर उस पर एक से ढ़ेड इंच मिट्टी डालनी चाहिए। सीनियर सीएम मोहन स्वरूप गंगवार ने किसानों को बताया कि मिल किसानों को सरसों एवं भूमि शोधन को ट्राइकोडर्मा एवं हेक्सास्टाफ पर अनुदान दे रही है। गोष्ठी में 150 किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.