बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार, 8 अक्टूबर 2026 को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय, बहेड़ी में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कॅरियर के लिए मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीएससी (एग्रीकल्चर) के छात्र-छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।एसडीएम ने कहा कि आज के समय में सिर्फ डिग्री लेना काफी नहीं है, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही कैरियर चुनकर उसकी सुनियोजित तैयारी करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hathras News: सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक...