बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: बिहारीपुर दरगइया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के 11वें दिन गुरुवार को पूजन-अर्चना और भजन उत्सव हुआ। यजमान दिनेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में पंडित आलोक मिश्रा, निरंजन तिवारी और मनमोहन शर्मा ने विधि-विधान से गणेश पूजन कराया। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। कुटुंब सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में तीन रिश्ते तय हुए, जबकि आठ रिश्तों पर परिवारों के बीच बातचीत जारी है। शाम को भजन उत्सव के बाद संकट मोचन हवन और आरती हुई। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने बताया कि कुटुंब संगम का उद्देश्य योग्य रिश्तों के लिए परिवारों को एक मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : हवन के साथ गणेश महोत्सव में भक्ति चरम पर, आज निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार ...