Bareily News: गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: नवाबगंज। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से कस्बे में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डाकखाने के पास से शुरू हुई शोभायात्रा को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में भक्त ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। भगवान गणेश की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। लोगो ने जगह- जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा कचहरी मार्ग, बाईपास मार्ग, खारजा मार्ग और मुख्य मार्ग से होते हुए बल्देवराज सूरी बारात घर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें प्रिंस गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, शनि गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजीव रौठार आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.