बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: श्री गणेश उत्सव समिति एवं सेवा ट्रस्ट की बैठक रविवार को राजेंद्र नगर में हुई। इसमें 13 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री गणेश उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। श्री राधा-कृष्ण मंदिर, मारवाड़ी गंज में भजन संध्या, शोभायात्रा और रुद्राभिषेक धूमधाम से कराने पर सहमति बनी। बैठक में संरक्षक राजू खंडेलवाल, अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, डॉ. विनोद पागरानी, रवि वूवना, कैलाश चंद्र शर्मा, अभिषेक गौड़, विकास शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, शशिकांत शर्मा, दाऊ दयाल, चीनू खंडेलवाल और अरविंद गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: 19 सितम्बर को मनेगा गणिनाथ पूजनोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...