बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता । नगर पंचायत के बाजार रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। डीजे व बैन्ड बाजों के साथ शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बरेली स्थित रामगंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणेश प्रतिमा का स्वागत किया। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि प्रशांत पटेल ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गणेश विसर्जन यात्रा में उमड़...