Bareily News: गणपति को 170 किलो लड्डुओं का लगाया भोग
बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: जनकपुरी के शिवाजी पार्क में आयोजित दो दिवसीय द ग्रेट गणपति महोत्सव में गुरुवार को भगवान गणपति की 6.5 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजन किया गया। आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कलश पूजन कराया। भजन संध्या में कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना, अघोरी नृत्य, राधा-कृष्ण महारास, शास्त्रीय नृत्य और मां गंगा व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी गई। महाआरती के बाद बरेली के राजा भगवान गणपति को 170 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी और रामगंगा में प्रतिमा विसर्जन होगा। आयोजन में संस्था के संस्थापक डॉ. रजनीश सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Araria News: बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर अररिया आरती की भव्य प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.