बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: फरीदपुर। कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में 40 फीट गहरा गड्ढा खोद रहे मजदूरों पर ढांग गिर गई।एक मजदूर की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने ढांग हटाकर मजदूर का शव निकाला। मजदूर की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने प्लाईवुड फैक्ट्री के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर हंगामा किया। ग्रामीण मजदूर का शव प्लाईवुड फैक्ट्री के गेट पर रखकर हंगामा करने पर जुटे हैं। फरीदपुर के पचौमी गांव के निकट कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री है। शुक्रवार को फैक्ट्री में सैकड़ो मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री परिसर में मशीनों के बीच 40 फीट गहरा गड्ढे की खुदाई का काम चल रहा था। भोजपुर ओषढ गांव के तमाम मजदूर गड्ढा खोद रहे थे।इसी दौरान मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर पड़ी। अन्य मज़दूर मौके से भाग निकले। लेकिन भोजपुर ओषढ गांव के 25 वर...