Bareily News: गड्ढे में भरे पानी में डूबा बालक
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। जौनेर में खेल रहा पांच वर्षीय बालक रोड किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। परिजनों ने घंटों बाद गड्ढे से बालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जौनेर गांव निवासी आलम का पांच वर्षीय पुत्र आलिम मंगलवार की सुबह घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। आलिम खेलते हुए गांव के बाहर पहुंच गया। पैर फिसलने से पुलिया के पास गड्ढों में भरे पानी में गिरकर डूब गया। किसी को इसकी भनक नहीं लगी। बालक के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन उसको ढूंढते हुए दोपहर बाद गड्ढे के पास पहुंचे। गड्ढे के पानी में आलिम का शव मिला। प्रधान मुनेंद्र शर्मा ने बताया खाद के गड्ढों के पास सड़क की पुलिया है। बारिश होने पर पुलिया से होकर पानी गड्ढों में भर जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.