Bareily News: गड्ढे में फंसा ट्रक, तीन घंटे लगा रहा जाम
बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद भारी वाहन बेरोकटोक निकल रहे हैं। शुक्रवार को दातागंज मार्ग की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर पड़ी मिट्टी में धंस गया। इससे फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर इन दिनों ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते क्रॉसिंग के आसपास मिट्टी के ढेर लगे हैं। रेल प्रशासन ने इधर से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। शुक्रवार सुबह 11 बजे दातागंज से आ रहा एक ओवरलोड ट्रक मिट्टी में धंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.