Bareily News: गज ग्रीन चैलेंजर्स ने राइजिंग टाइटंस को हराया
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। निशांन पटेल स्पोर्ट्स हब में चल रही बिग बॉयज लीग के क्वालिफायर दो के मुकाबले में गज ग्रीन चैलेंजर्स ने राइजिंग टाइटंस बीबीएल को 40 रन से हराकर जीत दर्ज की और फाइनल में दाबेदारी मजबूत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गज ग्रीन चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज अक्षत नामदेव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग टाइटंस बीबीएल 18 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में अमित ने चार, जॉनी ने तीन विकेट झटके। अक्षत नामदेव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.