Bareily News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस के शीशे से टकराई अज्ञात वस्तु, नीचे उतरे कंडक्टर और हेल्पर को ट्रक के रौंदने से मौत
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: शाहजहांपुर। जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से झारखंड जा रही बस में रविवार रात करीब 11 बजे साइड के शीशे से अचानक किसी अज्ञात वस्तु के टकराने की आवाज आई। यात्रियों के चालक को बताया। यात्रियों के बताने पर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद कंडक्टर और हेल्पर बस से नीचे उतरकर ज्ञात वस्तु देखने लगे। दोनों बस की साइड देख ही रहे थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। मरने वालों में कंडक्टर विपिन यादव (50) पुत्र लखन यादव निवासी मुंशी बिगहा, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद और हेल्पर कौशल शाव (35) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र शाव निवासी करमाईन, थाना आमस, जिला गया, बिहार हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.