Bareily News: गंगा उत्सव में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला के बच्चों ने रामगंगा तट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय लोगों को नदियों की स्वच्छता, कायाकल्प और संरक्षण के प्रति बच्चों एवं शिक्षकों ने जागरूक किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में संध्या, भावना, स्वाति,दृश्या, मनी, निधि, दिव्यांश,अंशु, देवेंद्र, गीता, प्राची प्रियांशी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास क्षेत्र क्यारा के खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सनातन संस्कृति को विज्ञान से जोड़ कर नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला। गंगा उत्सव कार्यक्रम के नोडल शिक्षक प्रमोद कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ दीपदान और गंगा आरती का सामूहिक आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.