बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस ने गुम हुए 458 मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस कर दिए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने शुक्रवार को लोगों को ये मोबाइल सौंपे। एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि सीआईआर पोर्टल और सर्विलांस के जरिये सभी थानों की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल बरामद करने का काम करती है। इसके अलावा सर्विलांस टीम भी इस कार्य में लगाई जाती है। यह कार्य प्रतिदिन किया जाता है। इस बार अगस्त महीने में पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिये 458 मोबाइल बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ये मोबाइल लोगों को सौंपे गए। 58 मोबाइल की बरामदगी कर बहेड़ी थाना पहले नंबर पर रहा। इसके अलावा सुभाषनगर व इज्जतनगर थाने ने 32-32, कैंट ने 27, कोतवाली ने 25, बारादरी व आंवला ने 24-24 मो...