Bareily News: खेड़ा में करंट से सफाई कर्मचारी की मौत, मचा कोहराम
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: फोटो 01- भमोरा थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा में करंट से एक सफाई कर्मी रामवीर की मौत हो गई, फाइल फोटो भमोरा/सेंधा। खेत मे खड़े यूके लिप्टिस के पेड़ पर आ रहे करंट की चपेट में आकर एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।खेड़ा निवासी सचिन राजपूत ने बताया कि उसके पिता रामवीर राजपूत उम्र 45 वर्ष आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार की सुबह खेत में खड़ी यूके लिप्टिस के पेड़ों को देखने के लिए चले गए। खेत में बारिश का पानी भरा है, उसी खेत से होकर 33 केवी लाइन गुजर रही थीं। लाइन के तार पेड़ों से टच हो रहे हैं, इससे पेंड़ों में करंट आ रहा था। जैसे ही उन्होंने एक पेड़ पर हाथ रखा वह करंट की चपेट में आकर खेत में गिर पड़े। आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.