बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: इनर व्हील क्लब बरेली साउथ की ओर से रोटरी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से विद्यालय के बच्चों को बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट की पुस्तक समेत खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष निधि अग्रवाल, सचिव बबीता गर्ग, रति गुप्ता ,रश्मि अग्रवाल, रंजना ठाकुर, नूपुर अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रूबी तनेजा, अर्चना मलिक, अनीता सक्सेना, नेहा भारतीय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...