Bareily News: खेलकूद एवं रचनात्मक क्रिया ही शिशु के विकास में सहायक
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में शिशुओं के सर्वांगीण विकास के लिए मातृ सम्मेलन का आयोजन शनिवार को हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजा बॉस व अन्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन करके किया। विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने मातृशक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि बालक के व्यक्तित्व निर्माण में माता की भूमिका सर्वोपरि होती है। मुख्य वक्ता मंजू अग्रवाल ने माताओं से बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखते हुए पुस्तक पठन, योग, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूजा बॉस ने कहा मां बच्चे की प्रथम पाठशाला है। घर का जो वातावरण शिशु देखता है उसी का अनुकरण करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाषिनी जायसवाल ने कहा शिशु घर का दीपक एवं जग का दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.