बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: मानसिक रूप से कमजोर महिला तिलहर से अपने दो बच्चों को लेकर लापता हो गई। सोमवार को इनमें से एक बच्चा इज्जतनगर में मिला और कुछ देर बाद ही मां भी मिल गई लेकिन दूसरे बच्चे का अब भी कुछ पता नहीं लगा है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे पीरबहोड़ा निवासी नफीसउद्दीन और सबलू को खेत में करीब डेढ़ वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में मिला। सूचना कर बैरियर दो चौकी प्रभारी मोहित कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को कब्जे में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी। कुछ देर बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के केयर वर्कर रवि वहां पहुंचे और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके करीब दो घंटे बाद गोल्डन सिटी कॉलोनी में एक मानसिक मंदित महिला मिली, जिसका नाम नाजमा बी था। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि जब बच्चे और महिला के बारे में जानकारी की ग...