बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: आंवला थाना क्षेत्र के गांव रामनगला में एक युवक का शव गुरुवार रात संदिग्ध अवस्था में उसी के खेत में मिला। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण सिर की चोट बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। रामनगला निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 25 वर्षीय सुनील कुमार गुरुवार दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर बाइक से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात में सुनील का शव खेत में पड़ा मिला। उसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी और पास ही एक सिरिंज भी पड़ी थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: खेत में मिला संदिग्ध अवस्था में युवक का शव, हुई अंतेष्टि सिरिंज मिलने के कारण उसका बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। पुलिस चोट के कारणाों की जांच क...