बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: भमोरा। खेत पर गई युवती प्रेमी के साथ भाग गई। पिता ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। देवचरा के नजदीकी गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता है। मंगलवार को वह अपने खेत पर गया था। उसी दिन दोपहर में उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे गांव की एक महिला और युवक ने बताया कि उसकी बेटी एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: प्रेमी के साथ युवती फरार, मुकदमा पिता ने बहलाकर उसे भगा ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद टीमें गठित कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया...