Bareily News: खुद को एसओ बता पीड़ित से 16 हजार ठगे
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: नवाबगंज। एक ठग ने खुद को एसओ बता एक ग्रामीण की बेटी को बरामद करने के नाम पर उसे क्यूआर कोड भेज 16 हजार रुपए ऐंठ लिए। बाद में वह उससे 31 हजार रुपये की और मांग करने लगा। उन्हें उसपर शक हुआ। इसकी शिकायत किशोरी के पिता ने पुलिस से की है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी 12 सितंबर की रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच देवदत्त अपने भाई कृष्णपाल, पिता रामस्वरूप व मां सीता की मदद से बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह परिजनों को नहीं मिली। इससे परेशान होकर किशोरी की मां ने 14 सितंबर को थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके पिता के फोन पर एक ठग ने फोन कर खुद को एसओ राजीव यादव बताते हुए उससे कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.