Bareily News: खानकाह-ए-तुराबुल हक की गद्दी की जिम्मेदारी अब डॉ. एहतेशाम उल हुदा को
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। सैयद ऐनुल हुदा के चालीसवें के मौके पर बुधवार को पुराना शहर स्थित एक शादी हॉल में मजहबी आयोजन हुआ। इस दौरान महाराष्ट्र के परभणी स्थित खानकाह-ए-तुराबुल हक के सूफी सिलसिले की गद्दी की जिम्मेदारी डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा को सौंपी गई। देशभर से आए प्रमुख दरगाहों और खानकाहों के सज्जादानशीन व उलमा की मौजूदगी में उनकी दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम में खानदानी सूफी सिलसिले की रूहानी विरासत और जिम्मेदारियां डॉ. एहतेशाम उल हुदा को सौंपी गईं। इस दौरान बुजुर्गों की जिंदगी और उनकी मजहबी व रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली गई। कार्यक्रम का संचालन बरेली कॉलेज के प्रोफेसर महमूद ने किया। आयोजन में अजमेर दरगाह से सैयद फारदीन अली चिश्ती,वामिकी दरगाह के सैयद असलम मियां समेत देशभर की प्रमुख दरगाहों के सज्जादानशीन और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.