Bareily News: खानकाहे नियाजिया में अदा की गई गुस्ल और कुल की रस्म
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: खानकाहे नियाजिया में चल रहे उर्स के पांचवें दिन सोमवार को अकीदत और एहतराम के साथ विभिन्न रस्में अदा की गईं। सुबह खानकाह में कुरानख्वानी हुई। इसके बाद सज्जादानशीन मेंहदी मियां अकीदतमंदों के साथ खानकाह में एकत्र हुए। उन्होंने मजार पर गुस्ल की रस्म अदा कराई। इस दौरान कव्वालों ने अजीज मियां कादरी चिश्ती नियाजी की शान में कलाम पेश किए। खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी ने बताया कि दिनभर खानकाह में चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। शाम को शाह मोहम्मद हसन सज्जाद उर्फ हसन मियां के कुल की रस्म अदा की गई। देर शाम महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ,जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बिलग्राम में उर्स-ए-नसीरी में उमड़ी लोगों की भीड़ रात में कुल की रस्म अदा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.