बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: खाद वितरण में अनियमितता पर भोजीपुरा सहकारी संघ के उर्वरक प्रभारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अमित ने किसानों को बेची गई खाद से अधिक का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर गोलमाल किया था। आईएफएमएस पोर्टल के अनुसार संघ के उर्वरक प्रभारी अमित कुमार ने दो जुलाई को ताहिर अली को 22 बैग यूरिया, 6 जुलाई को नफीस अहमद को 32 बैग और नन्हे बाबु को 32 बैग यूरिया का वितरण किया गया। जांच किए जाने पर किसानों के पास बेहद कम कृषि भूमि पाई गई। किसानों ने भी मात्र 3 बैग ही खरीदा जाना स्वीकार किया। इस तरह की अनियमितता पर सहायक एआर कोऑपरेटिव ब्रजेश परिहार ने संघ की प्रबंध कमेटी को विक्रेता अमित कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक एवं वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद सचिव ने अमित कुमार को निलंबित कर दिया। एआर कोऑपरे...