बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। रुढ़की मार्ग की खस्ताहाल सड़क से लोगों का गुजरना मजबूरी बन गया है। मंडी समिति की इस सड़क को अरसे से नहीं बनवाया गया है। एसडीएम ने इस सड़क का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा है। बरसात में छात्र छात्राओं की ड्रेस गन्दी हो जाती है। यह रास्ता पोलिटेक्निक को भी जाता है। नरायन नगला से ट्यूली तक यह सड़क महज तीन किलोमीटर लंबी है जो कि चार साल पहले मंडी से बनी थी। सड़क बनने के एक साल बाद से ही जर्जर हो चुकी है। ऊबड़ खाबड़ सड़क पर लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में सड़क के बड़े बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले लेते है। उसमें बरसात का पानी भर जाने पर लोगों के कपड़े गंदे हो जाते है。

सीखने के संस्थान इस मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, असीसी कान्वेंट स्कूल,रशीद मेमोरियल हाई स्कूल और एक प्...