बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पर कथावाचक पं. आशीष मिश्र ने खर-दूषण वध व सीता हरण प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि पंचवटी में शूर्पणखा के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर लक्ष्मण जी ने उसके नाक-कान काट दिए। इसके बाद श्रीराम ने खर-दूषण और उनकी सेना का वध किया। मारीच को स्वर्णमृग बनाकर रावण ने सीता का हरण किया। श्रीराम ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया और सुग्रीव से मित्रता कर बालि का वध किया। कथा में अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...