बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: मिलावटी मिठाई बेचने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कस्बे में दो दुकानदारों पर कार्रवाई आरंभ की है। इससे अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। 24 अप्रैल को खराब खोया खाने से बीमार हुई कस्बा की एक बच्ची सहित नौ महिलाओं के मामले में की गई शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दुकानदारों के यहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे, जांच में नमूने फेल हो गए। अब इन दुकानदारों के पर कार्रवाई की जा रही है। 24 अप्रैल को नगर के वार्ड नंबर आठ के अभिषेक गोस्वामी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से की शिकायत में बताया था कि उन्होंने कस्बा की एक मिठाई की दुकान से खोया खरीदा था जो पिन्नी नामक परंपरा पर महिलाओं को खिलाया गया जिससे मोहल्ले की एक बच्ची सहित नौ महिलाएं बीमार हो गईं थीं। यह भी पढ़ें- Orai News: टीम ने चार विक्रेताओं स...