बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: आंवला। नगर की कान्हा गोशाला में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं को खराब चारा देने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं, गोशाला कर्मचारियों ने भी कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एसडीएम से शिकायत की है। सोमवार को हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ता नगर की कान्हा गोशाला पहुंच गए। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने पशुओं के भोजन में सूंडी आदि देखकर विरोध करते हुए कर्मचारियों से शिकायत की। आरोप है कि इस पर कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने और पशुओं को सही चारा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सहमत होकर लौट गए।गोशाला के...