Bareily News: खरसेनी गौशाला में 48 घंटे से पानी में खड़े गोवंश
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: वीडियो वायरल, पशुओं को सूखी जगह तक नसीब नहीं शाही, संवाददाता। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के गांव खरसेनी स्थित गोशाला की बद इंतजामी की पोल खोल दी है। गोशाला परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। इससे गोवंश को करीब 48 घंटे तक पानी और कीचड़ के बीच खड़े रहना पड़ा। पानी में खड़े गोवंश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोशाला में कुल 48 गोवंश संरक्षित हैं। जलभराव के कारण पशुओं को चारा खिलाना भी मुश्किल हो गया। पानी से घिरे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर निकालने की कवायद शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक 20 पशुओं को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया था। सूचना पर प्रधान रामा औतार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पशुओं को बाहर निकालने में जुटे रहे। प्रधान ने बताया कि गोशाला में 48 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.