Bareily News: खनन अधिकारी ने पकड़े तीन ओवरलोड डंपर
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। पुलिस ने अवैध उपखनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान तीन ओवरलोड डंपरों को पकड़ा। बाद में खनन अधिकारी ने इन डंपरों को सीज कर दिया। उपनिरीक्षक दुष्यंत कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस को गश्त के दौरान अवैध उपखनिज ले जा रहे तीन डंपर मिले। पुलिस ने डंपरों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। सूचना मिलने पर खनन अधिकारी मनीष कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों वाहनों की जांच की और ओवरलोड पाए जाने पर उन्हें सीज करने का आदेश दिया। कार्रवाई कर खनन अधिकारी ने पकड़े डंपरों को उपनिरीक्षक दुष्यंत कुमार की सुपुर्दगी में दे दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.