Bareily News: खतरे के निशान के करीब रामगंगा
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: रामगंगा के बढ़ते जल स्तर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा। रामगंगा से सटे इलाकों में बाढ़ चौकियों का अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार की सुबह तक रामगंगा का जल स्तर 159.660 मीटर पहुंच गया, जबकि 162.070 मीटर लेबल पहुंचते ही मीरगंज, आंवला, फरीदपुर समेत कई तहसीलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार, पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी भागों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे रामगंगा का जल स्तर भी दो दिन से लगातार बढ़ता जा रहा है। जब रामगंगा का जल स्तर बढ़ता है तो भाखड़ा नदी, अरिल नदी, नकटिया, किला, देवहा, बहगुल आदि नदियों का भी जलस्तर बढ़ने से बरेली जिले के आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज, मीरगंज, फरीदपुर और सदर तहसील के सैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.